फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike riders looted cash worth lakhs from farmer in rudrapur

Uttarakhand: बैंक से 5.94 लाख लेकर लौट रहा था किसान, बाइक सवार बदमाशों ने चकमा देकर लूटी नकदी, मौके से फरार

Fri, 01 Dec 2023 04:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 01 Dec 2023 04:26 PM IST
सार

रुद्रपुर में 5.94 लाख रुपये निकालकर बाइक से अपने मित्र के साथ घर लौट रहे किसान को बाइक सवार दो लुटेरों ने लूट लिया। लुटेरों ने चलती बाइक से नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

विज्ञापन
Bike riders looted cash worth lakhs from farmer in rudrapur
चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धान बिक्री के पांच लाख 94 हजार रुपये बैंक से निकालकर बाइक से अपने मित्र के साथ घर लौट रहे किसान को बाइक सवार दो लुटेरों ने लूट लिया। लुटेरों ने चलती बाइक से नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। किसान ने बाइक सवार लुटेरों का पीछा भी किया परंतु हाथ नहीं आ सके। किसान ने लूट की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए कांबिंग अभियान चलाया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ग्राम बिचपुरी खैराना निवासी मन्नू सिंह राणा पुत्र स्वर्गीय जगजीत सिंह अपने मित्र सुखविंदर सिंह के साथ बाइक (यूके06एएल-5765) से बृहस्पतिवार को सितारगंज गए थे। सितारगंज के बैंक ऑफ बड़ौदा से धान की पेमेंट 5.94 लाख रुपये निकालकर बैग में रखे और घर के लिए रवाना हो गए। बैग पीछे बैठे सुखविंदर के पास था। जब वह चीकाघाट पुल के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनसे नानकमत्ता जाने का मार्ग पूछा।
विज्ञापन


अचानक बाइक पर पीछे बैठे युवक ने सुखविंदर के हाथ से नकदी भरा बैग छीन लिया। बैग छीनने से मन्नू की बाइक सड़क पर लहरा गई। मन्नू ने किसी तरह बाइक को काबू कर लुटेरों का पीछा किया। लुटेरे तेजी से चकमा देते हुए नानकमत्ता की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कांबिंग अभियान चलाया। पीड़ित ने पुलिस को लूट की तहरीर सौंपी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। अलबत्ता पुलिस का कांबिंग अभियान जारी था। थानाध्यक्ष  गौरव ने बताया कि कुछ संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है। लुटेरों का कुछ सुराग मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed