{"_id":"5c4b5c25bdec22738a473d5a","slug":"bike-rider-woman-dies-due-to-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत
Sat, 26 Jan 2019 12:27 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
मृतका जयंती देवी का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
कालाढूंगी में कार की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। थाना बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर के कस्बा केलाखेड़ा निवासी प्रकाश राणा के पुत्र जेपी राणा की शादी 10 फरवरी को होनी है। वह अपनी मां जयंती देवी (53) के साथ कार्ड बांटने के लिए बाइक से हल्द्वानी गया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात लौटते समय कालाढूंगी में बौर पुल पर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरी जयंती को गंभीर चोट लग गई। राहगीरों की मदद से जयंती को हल्द्वानी के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जयंती की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मौके से कार (यूके 04 एक्स 4903) समेत बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। इधर, शुक्रवार शाम को गांव गणेशपुर स्थित श्मशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। मृतका के दो पुत्रों में दीपक और जेपी राणा जबकि बेटी अलका व मधु हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन