{"_id":"49dd04133d1acda7d8bf0b6515769d67","slug":"bike-collision-killed-biker-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, खटीमा
Updated Wed, 06 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने तेज गति से आ रही बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई जबकि बाइक सवार दंपति घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अलबत्ता समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौपी गई है।
सितारगंज रोड वार्ड संख्या नौ निवासी शोभा सिंह की 11 वर्षीय पुत्री श्रेया सिंह घर से निकलकर सरकारी अस्पताल के समीप पहुंची थी कि तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि बाइक पर सवार पीडब्ल्यूडी परिसर निवासी दुर्गेश सोराड़ी और मीना सोराड़ी भी घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां श्रेया ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हिंद पब्लिक स्कूल की पांचवीं कक्षा की छात्रा श्रेया के निधन से परिवार में कोहराम मच गया और स्कूल भी बंद रहा। हिंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एवं मृतका के चाचा नीरज कुमार ने बताया कि छात्रा के कुछ ही पीछे उसके पिता शोभा सिंह भी थे। जिन्होंने बताया कि तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी जिससे उनकी पुत्री जमीन पर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।