{"_id":"6876aee0d2e67031fe0cb5b0","slug":"bike-collides-one-death-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-127262-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एनएच-74 पर दो बाइकें भिड़ीं, फैक्टरी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एनएच-74 पर दो बाइकें भिड़ीं, फैक्टरी कर्मी की मौत
Wed, 16 Jul 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
मलसा गिरधरपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, बरेली का रहने वाला था मृतक
रुद्रपुर। नेशनल हाईवे-74 पर दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मंगलवार की सुबह नेशनल हाईवे- 74 पर स्थित मलसा गिरधरपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। एक बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आने से वह अचेत हो गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले गई। अस्पताल पहुंचने तक वह दम तोड़ चुका था।
मृतक के पास मिले दस्तावेज से उसकी पहचान मूल रूप से बरेली के बहेड़ी स्थित ग्राम आदलपुर व हाल निवासी जगतपुरा रुद्रपुर चंद्रपाल सिंह (40) के रूप में हुई। चंद्रपाल सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करता था। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति अपना वाहन छोड़कर वहां से चला गया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लिया है।