{"_id":"61901029a7c4df73f60627fc","slug":"bhuvneshwar-elected-as-president-bazpur-news-hld4444493122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्टीरियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग के प्रांतीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्टीरियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग के प्रांतीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव
विज्ञापन
बाजपुर में अधिवेशन के समापन पर चुनी गई नई कार्यकारिणी का स्वागत करते कर्मचारी।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनिस्टीरियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग के दो दिनी प्रांतीय अधिवेशन के समापन पर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कार्मिकों की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहने का संकल्प भी लिया।
शनिवार को सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में चल रहे अधिवेशन के समापन पर सिंचाई कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नगरकोटी, प्रांतीय सलाहकार पीडी भट्ट की देखरेख में सहमति पर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें भुवनेश्वर प्रसाद बडोनी प्रांतीय अध्यक्ष, बिशन गिरी प्रांतीय महामंत्री, अनिल चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश सेमवाल वरिष्ठ उपमहामंत्री, हरीश चंद कफलटिया उपाध्यक्ष कुमाऊं मंडल, सुरेश चंद्र उपाध्यक्ष गढ़वाल मंडल, सोबन सिंह बिष्ट उपमहामंत्री कुमाऊं मंडल, राजीव नेगी उपमहामंत्री गढ़वाल मंडल, राजेंद्र पंवार प्रांतीय कोषाध्यक्ष, पारेश्वर ढौढियाल सम्प्रेक्षक, गोविंद सिंह रावत प्रकाशन मंत्री चुने गए।
इस दौरान चुनी नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। अधिवेशन के चुनाव में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल की 27 शाखाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। संवाद