फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bhojanmatas protest at the Collectorate regarding their demands in rudrapur

Rudrapur Protest: मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजीं भोजनमाताएं, ज्ञापन सौंपा

Wed, 02 Oct 2024 01:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 02 Oct 2024 01:00 PM IST
सार

उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन ने मानदेय में बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bhojanmatas protest at the Collectorate regarding their demands in rudrapur
प्रदर्शन करतीं भोजन माताएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन ने मानदेय में बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ओसी कलक्ट्रेट डाॅ. अमृता शर्मा को सौंपा।

मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान यूनियन की अध्यक्ष रेखा राना ने कहा कि संगठन मांगों को लेकर बार-बार सरकार से रूबरू होता रहा है लेकिन हर बार उनकी मांगों को अनदेखी किया जा रहा है। उन्होंने भोजनमाताओं का मानदेय 21 हजार रुपये करने की मांग की।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kashipur News: तहसील दिवस में उठी समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी : डीएम उदयराज सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कहा कि मुख्यमंत्री ने भोजन माताओं के लिए मुख्यमंत्री कल्याण कोष बनाया था। इसे आज तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने जल्द इसका शासनादेेश लागू करने की मांग की। कहा कि जो भोजनमाताओं ने अपना जीवन इसी सेवा में काट दिया। अब अगर स्कूल में छात्र-छात्राओं की संख्या कम हो रही है तो उसमें भोजन माताओं का क्या दोष है। उन्होंने ऐसी भोजनमाताओं को न हटाकर दूसरे स्कूलों में समायोजित करने की मांग की। इसके अलावा दुर्घटना बीमा योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना और भविष्य निधि योजना का भी लाभ देने की मांग की। रैली में इस्मती देवी, पार्वती, यशोदा भट्ट, राजो देवी, कांता, लालसा, चंद्रिका, कांति, गोदावरी राना आदि थीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed