फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bharat Ratna Pandit Pant remembered on 132nd birth anniversary

भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bharat Ratna Pandit Pant remembered on 132nd birth anniversary
काशीपुर में पं. गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते लोग। अमर उजाला - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/सुल्तानपुर पट्टी/जसपुर। भारत रत्न स्वतंत्रता सेनानी पं. गोविंद बल्लभ पंत की 132वीं जयंती पर विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को स्टेशन रोड पर स्थित पंत पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत आयोजन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर आयुक्त बंशीधर तिवारी ने पं. पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि काशीपुर पंत जी की कर्मभूमि रही है। उन्होंने काशीपुर से ही स्वतंत्रता आंदोलन चलाया।
विज्ञापन

वहां पर वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा, संदीप सहगल, दिलीप मेहरोत्रा, एमएस रावत, विमला गुड़िया, मुक्ता सिंह, विमल गुड़िया, हसीन खान, मुशर्रफ हुसैन, राजकुमार सेठी, अलका पाल, विकल्प गुड़िया, डॉ. एमए राहुल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज और जीबी पंत इंटर कॉलेज में भी पं. पंत की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहां पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष विमला गुड़िया, प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक, चंद्रावती तिवारी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कीर्ति पंत, श्वेता रानी आदि थे। इधर, बीआरसी सभागार में पंत जयंती पर ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ आरएस नेगी, उप खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने किया।
प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग जीबी पंत इंटर कॉलेज की छात्रा नाजिया प्रथम, राउमावि मानपुर के छात्र अनिकेत द्वितीय, किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी की छात्रा दीपिका तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी की छात्रा कोमल यादव प्रथम, जीबी पंत स्कूल के छात्र पीयूष जोशी द्वितीय, राइंका प्रतापपुर के तनुज रावत ने तृतीय रहे।
उधर, सुल्तानपुर पट्टी में भी पंत जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, अधिशासी अधिकारी जीएस सुयाल, मोहम्मद अहमद, कैलाश दिवाकर, धर्मेंद्र कुमार आदि थे।
इधर, जसपुर में राइंका रायपुर में निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य पीएल भारती ने पंडित पंत के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। निबंध प्रतियोगिता में अजीम शाह प्रथम, विशेष कुमार द्वितीय, चित्रकला में अनुराग प्रथम, विकास कुमार द्वितीय रहे। वहां अर्जुन सिंह, विरेंद्र कुमार, सुभाष सिंह, कौशल कुमार, दीपक सिंह आदि थे।
भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की 132वीं जयंती मनाई गई
बाजपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर मंडी समिति परिसर स्थित पंत प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। रामभवन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में का शुभारंभ पंडित पंत के चित्र के समक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
हरदा ने कहा कि तराई को बसाने में पंडित गोविंद बल्लभ पंत का अहम योगदान रहा है।
देश के सामाजिक और राजनीति जीवन में पंत जी का विशाल व्यक्तित्व 50 वर्षोें तक बना रहा था। आयोजक कमेटी की ओर से स्वतंत्रता सेनानी डॉ. अनूप सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत और वीरभूमि सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष एनडी जोशी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक धर्मेंद्र बसेड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संचालन मुन्नी छवाण ने किया। वहां पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, आयोजन समिति अध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री, जगतार सिंह बाजवा, सुनील चानना, वरुण कपूर, राजेंद्र बेदी, दर्शन लाल गोयल, रेशम यादव, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, राजकिशोर, डोरीलाल सागर, सतीश गोयल आदि थे। इधर, तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी डॉ. अनूप सिंह, एसडीएम एपी वाजपेयी, तहसीलदार जोगा सिंह, मोहन सिंह, धन सिंह आदि थे। वहां पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, जगतजीत सिंह, साबिर हुसैन आदि थे।

बाजपुर में गोविंद बल्लभ पंत के चित्र के समक्ष दीप जलाते पूर्व सीएम हरीश रावत।

बाजपुर में गोविंद बल्लभ पंत के चित्र के समक्ष दीप जलाते पूर्व सीएम हरीश रावत।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed