{"_id":"67f182481b8534abdd07c111","slug":"bhakiyu-staged-a-sit-in-protest-against-the-ban-on-summer-rice-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-125309-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भाकियू ने ग्रीष्मकालीन धान पर प्रतिबंध के खिलाफ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भाकियू ने ग्रीष्मकालीन धान पर प्रतिबंध के खिलाफ दिया धरना
Sun, 06 Apr 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने प्रतिबंधित ग्रीष्मकालीन धान के विरोध में धरना प्रदर्शन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रतिबंध हटाने की मांग की।
भाकियू के सदस्यों ने शनिवार को मंडी परिसर में धरना दिया। इसके बाद उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम चतर सिंह चौहान को देकर कहा कि सरकार की ओर ग्रीष्मकालीन धान पर लगाया गया प्रतिबंध किसानों के हित में नहीं है। प्रशासन उनके लगे धान को नष्ट कर रहा है। जो उचित नहीं है।
इसकी जगह सरकार मक्के की खेती के लिए प्रेरित कर रही है। कहा किसान मक्के की खेती तभी करेगा जब सरकार मक्के की खरीद एमएसपी पर करेगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम किसानों से जबरन विद्युत बकाया बिलों की वसूली कर रहा है जबकि उनकी गेहूं की फसल अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
इससे किसान विद्युत बिल देने में असमर्थ हैं। उन्होंने धान को नष्ट न करने एवं किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न किए जाने की मांग की। वहां ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, सुखवीर भुल्लर, रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बलजिंदर सिंह आदि थे।