{"_id":"6876ad7f0667c54fb80ccd4a","slug":"bhai-taru-singhs-martyrdom-day-celebrated-rudrapur-news-c-242-1-rdp1009-127261-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भाई तारु सिंह का शहीदी दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भाई तारु सिंह का शहीदी दिवस मनाया
Wed, 16 Jul 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। ग्राम शौका नगला स्थित गुरुद्वारा साहिब में भाई तारु सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर यहां उनकी जीवनी पर प्रकाश डालने के साथ ही मौजूद लोगों को केशों की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर एसजीपीसी उत्तराखंड के काशीपुर प्रचारक भाई हरजिंदर सिंह ने कहा भाई तारु सिंह ने अपने केशों की बेअदबी नहीं होने दी थी। सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई के संचालक देवेंद्र सिंह ने गुरबाणी के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के गुर भी बताए।
इस मौके पर गुरप्रीत कौर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सवाल जवाब प्रतियोगिता के बाद 30 बच्चों को श्री गुरु रामदास सेवा ट्रस्ट के संयोजक हरविंदर सिंह चुग ने निशुल्क कॉपियों बांटीं। इस मौके पर ग्रंथी भाई जगजीत सिंह, सतनाम सिंह, रामपाल सिंह, मनिंदर सिंह आदि रहे।