{"_id":"68d98b1c25426228fb0a748f","slug":"bhagat-singh-should-be-remembered-for-his-ideological-depth-students-khatima-news-c-235-1-ksp1002-132826-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत सिंह को वैचारिक गहराई के लिए याद किया जाना चाहिए : विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत सिंह को वैचारिक गहराई के लिए याद किया जाना चाहिए : विद्यार्थी
Mon, 29 Sep 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता में कार्यक्रम को संबोधित करते सुधीर विद्यार्थी।- स्रोत- आयोजक।
विज्ञापन
खटीमा। नानकमत्ता के एक स्कूल में रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर प्रख्यात लेखक सुधीर विद्यार्थी ने आजादी के आंदोलन की क्रांतिकारी विरासत विषय पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत क्रांतिकारियों के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म इंकलाब के प्रदर्शन से हुई। इसके बाद हिंदी के प्रगतिशील कवि वीरेंद्र डंगवाल की स्मृति में विद्यार्थियों ने उनकी कविताएं पढ़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थी ने कहा कि भगत सिंह को बंदूक या बम के लिए नहीं, बल्कि उनकी वैचारिक गहराई के लिए याद किया जाना चाहिए। संचालन रचनात्मक शिक्षक मंडल, उत्तराखंड के संयोजक नवेंदु मठपाल ने किया। वहां पर वहां पर कमलेश अटवाल, संजीव सक्सेना,प्रमोद कांडपाल, आशीष चौधरी, अंजलि कश्यप, सत्यम चौरसिया आदि थे। संवाद
जयंती पर याद किए गए भगत सिंह
बाजपुर। शहीद भगत सिंह की जयंती पर रविवार को नगर के मुख्य चौक स्थित शहीद की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर नमन किया। वहां पर भाकियू उग्रराहां के प्रदेशाध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा, कुलदीप सिंह, जगदीप सिंह, रक्षपाल सिंह, लखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। इधर भूमि बचाओ मुहिम संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कार्यकर्ताओं के साथ शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे। वहां पर राजेंद्र सिंह बेदी, डॉ. सौरभ परमार, बंटी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर में हुई श्रद्धांजलि सभा
रुद्रपुर। सेंटर फॉर स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियंस (सीएसटीयू) की ओर से रवींद्र नगर में भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ ही सभा का आयोजन किया गया। भगत सिंह के विचारों की पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। वहां पर सीएसटीयू के केंद्रीय महासचिव मुकुल, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन से शिवदेव सिंह, इंकलाबी मजदूर केंद्र के फिरोज खान, भाकपा माले से ललित मटियाली, गोपाल गौतम, गंगा सिंह, विकल, गोविंद सिंह आदि मौजूद थे। संवाद