फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bets of the temple of learning life

शिक्षा के मंदिर तक जिंदगी का दांव

Wed, 01 Jul 2015 12:19 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 01 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bets of the temple of learning life
शिक्षा के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम वसूलने वाले रुद्रपुर शहर के निजी स्कूलों का हाल कुछ और ही बयां कर रहा है। यह सब परिवहन विभाग की लापरवाही का ही खामियाजा है कि 1 जुलाई को शहर के स्कूल खुल रहे हैं और स्कूलों ने दो-चार बसों को छोड़ अभी भी खटारा बसों को ही बच्चों को लाने-ले जाने में लगा रखा है। रंगाई-पुताई करके बसें सजाकर तैयार कर दी हैं, हाल यह है कि कई बसों के टायर घिसे हुए हैं तो कुछ बसों की खिड़कियों पर जाली तक नहीं लगी है।
विज्ञापन

कुछ बसों की छत का लोहा तक जंग खाकर गल चुका है। अमर उजाला टीम ने जब शहर के कुछ स्कूलों की बसों की पड़ताल की तो वाहनों के हालात देख मासूमों की जिंदगी दांव पर दिखाई दी। अगर ऐसे ही खटारा वाहनों को छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने में लगा दिया गया तो हादसा होना तय है। स्कूल प्रबंधन भी आंखें मूंदे हुए हैं। वहीं परिवहन विभाग भी अपने काम की इतिश्री कर आराम फरमा रहा है। करीब डेढ़ माह पहले कुछ दिन के लिए चलाया चेकिंग अभियान भी ठंडे बस्ते में चला गया है। एक जुलाई को स्कूल खुल रहे हैं, लेकिन परिवहन विभाग की अभी तक स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed