फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BEO and ABEO posts vacant for two and a half years; burden on principals increases.

Udham Singh Nagar News: ढाई वर्ष से बीईओ-एबीईओ के पद खाली, प्रधानाचार्यों पर बढ़ा बोझ

Mon, 27 Jul 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 27 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
BEO and ABEO posts vacant for two and a half years; burden on principals increases.
काशीपुर। ढ़ाई वर्ष बाद भी जिले में खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) और उप खंड शिक्षाधिकारियों (एबीईओ) की नियुक्ति नहीं हो सकी है। उनका पद संभालने से प्रधानाचार्यों की हालत पतली हो गई है। इससे विद्यालयों के बच्चे बोर्ड परीक्षा परिणाम में पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर में सात बीईओ और सात एबीईओ के पद हैं। रुद्रपुर और खटीमा में ही बीईओ हैं और एबीईओ एक भी नहीं है। मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक का पद भी रिक्त है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ने ही मुख्य शिक्षाधिकारी की कमान थाम रखी है।
विज्ञापन


तीन पद संभाल रहे बांसखेड़ा के प्रधानाचार्य
काशीपुर में तैनात रही उप शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी पदोन्नति पाकर मई 2022 में रामगढ़ नैनीताल की खंड शिक्षाधिकारी बनाई गई हैं। कार्य का जिम्मा खंड शिक्षाधिकारी आरएस नेगी पर आ गया था। वह काशीपुर समेत जसपुर, बाजपुर के छह पदों का कार्य देख रहे थे। मार्च 2024 को पदोन्नति पाकर वह भी पौड़ी के जिला शिक्षाधिकारी बन गए। कुछ दिन पहले ही उन्हें नैनीताल जिले की कमान सौंप दी है। तब से यहां दोनों पद खाली हैं। कार्य की जिम्मेदारी राजकीय इंटर कॉलेज बांसखेड़ा के प्रधानाचार्य धीरेंद्र साहू को सौंपी गई है। वह तीनों पदों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बीईओ अनिल कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद तीन साल यह पद खाली है। एबीईओ के पद पर तैनात आशाराम 2022 में पदोन्नति पाकर चले गए थे। इसके बाद से पद रिक्त है। राजकीय इंटर कॉलेज रायपुर का प्रधानाचार्य हूं। एक जुलाई से बीईओ, एबीईओ पद का जिम्मा संभाल रहा हूं। शैक्षिक गतिविधियों में परेशानी होने से पदमुक्त करने के लिए उच्चाधिकारियों को लिख कर दे चुका हूं।

हरि बाबू निरंजन, प्रभारी बीईओ जसपुर
कोट....
15 अगस्त तक जिले में किसी अधिकारी के आने की संभावना है। ब्लॉकों में आने की अभी संभावना नहीं दिख रही है। रिक्त पदों की अधिकारियों से लेकर मंत्री स्तर तक जानकारी है।
- हरेंद्र मिश्रा, मुख्य शिक्षाधिकारी, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed