फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bengali community protests against SIR notice.

Udham Singh Nagar News: एसआईआर नोटिस पर बंगाली समाज का प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 04 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bengali community protests against SIR notice.
रुद्रपुर के कलेक्ट्रट परिसर में प्रदर्शन करते बंगाली समाज के लोग। संवाद
रुद्रपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने पर बंगाली कल्याण समिति ने नाराजगी जताई है। समिति ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और एडीएम को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची संशोधन की समय सीमा एक माह बढ़ाने की मांग की। साथ ही प्रत्येक बूथ पर बीएलओ के साथ सक्षम अधिकारी की तैनाती की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी ने कहा कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर जिन मतदाताओं ने पहले ही अपने नाम, पते या अन्य विवरण में संशोधन करा लिया था और बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए थे उन्हें भी नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई मामलों में दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए छह और नौ अगस्त तक की समय सीमा दी गई है, जबकि जरूरी प्रमाणपत्र बनवाने में 15 से 20 दिन लग जाते हैं। समिति ने आशंका जताई कि निर्धारित समय में दस्तावेज जमा नहीं हो पाने की स्थिति में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने प्रशासन से दस्तावेज जमा करने के लिए पर्याप्त समय देने और प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर बीएलओ के साथ सक्षम अधिकारी की तैनाती करने की मांग की। प्रदर्शन में सरोज कुमार, प्रभात मंडल, कुलदीप सरकार आदि मौजूद रहे।
एसआईआर के बाद 4.46 लाख मतदाताओं को भेजे गए नोटिस
रुद्रपुर। जिला निर्वाचन विभाग ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जिले के 4.46 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे हैं। नोटिस वितरण के बाद 123 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) दावे और आपत्तियों की सुनवाई करेंगे।

जनपद में आठ जून से सात जुलाई तक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। इस दौरान बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। जिले की जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा विधानसभा क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम और पते से संबंधित विसंगतियां सामने आईं। इसके बाद संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
मतदाताओं को नाम जुड़वाने और सुधार का मौका
जिन विधानसभा क्षेत्रों में किसी कारणवश मतदाताओं की संख्या कम हुई है वहां संबंधित मतदाता अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं। एसआईआर के दौरान घर पर नहीं मिले मतदाताओं को भी अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा मतदाता अपने नाम और अन्य विवरण में आवश्यक सुधार भी करा सकेंगे।

4.46 हजार मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस वितरण के बाद एईआरओ सुनवाई करेंगे। - राजेंद्र सिंह अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, ऊधमसिंह नगर
कर्मचारियों पर फाॅर्म सही ढंग से न भरने का आरोप
जपुर। महेशपुरा गांव में एसआईआर के नोटिस मिलने के बाद बूथ पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर फार्म सही तरीके से नहीं भरने का आरोप लगाया। दूसरी ओरए एसडीएम ऋचा सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत विभिन्न बूथों पर चल रही सुनवाई और सत्यापन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली और अभिलेखों का अवलोकन किया। एसडीएम ने प्राप्त दावों और आपत्तियों का समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। संवाद

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
गदरपुर। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने सोमवार को कैलाखेड़ा स्थित बूथ संख्या 186, सरोवरनगर के बूथ संख्या 112 व 113 तथा ग्राम रामबाग के बूथ संख्या 22 का निरीक्षण किया। उन्होंने ईआरओ, सुपरवाइजर और संबंधित कर्मचारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed