फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Behar says ab tarai ki rajniti hogi

अब तराई की राजनीति होगी : बेहड़

Mon, 16 Jan 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 16 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Behar says ab tarai ki rajniti hogi
बेहड़ - फोटो : अमर उजाला

वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने भाजपा में शामिल हुए यशपाल आर्य के बाद खुलकर अपनी बात अमर उजाला के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि अब राज्य और जिले की कांग्रेस गंगा की तरह पवित्र हो गई है। 

विज्ञापन


तराई की जनता के हकों और विकास के लिए वे खुलकर काम करेंगे। बेहड़ ने कहा कि ऊधमसिंह नगर में पांच साल सत्ता की हनक में जिले में मनचाहे अफसरशाही के कारण यशपाल आर्य ने जिले के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा और आईएएस, आईपीएस अफसरों को पत्तों की तरह फेंटा। 
विज्ञापन


ईमानदार अफसरों को काम करने नहीं दिया। 
पूर्व मंत्री बेहड़ ने कहा कि कल तक जो भाजपा यशपाल आर्य पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती थी और खुले मंचों पर आर्य को भ्रष्टाचार का जनक बताती थी, आज भाजपा जवाब दे कि अब वह जनता को क्या मुंह दिखाएगी। बेहड़ ने आर्य के भाजपा में शामिल होने के पीछे का कारण सीबीआई से बचना बताया। आर्य को यह डर था कि उनके कार्यकाल की कहीं सीबीआई जांच न हो इसलिए उन्होंने मौका पाते ही कांग्रेस से पाला बदल कर भाजपा का दामन थामा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तो तराई में अब बेहड़ का कद होगा ऊंचा
लंबे समय से तराई की राजनीति में यशपाल आर्य के हस्तक्षेप के कारण कई बार बेहड़ के कार्यों को भी नजरअंदाज किया गया। यही कारण रहा कि यशपाल आर्य के कैबिनेट मंत्री पद पर रहने के बाद भी तिलकराज बेहड़ की  आर्य से हमेशा दूरी ही रही है। सत्ता में यशपाल आर्य की हनक और पार्टी में दबदबा रहने के कारण भी बेहड़ को अपनी ही सरकार में नजरअंदाज किया गया। 

अब ऊधमसिंह नगर जिले में कांग्रेस पार्टी में कद्दावरों की बात की जाए तो आर्य के भाजपा में शामिल होने के बाद बेहड़ का कद ऊंचा माना जा रहा है। वर्तमान में बेहड़ खुद को खुला और सुकून भरा महसूस कर रहे हैं। बेहड़ का कहना है कि अब वह खुलकर तराई के लोगों के लिए काम करेंगे। 

सिंघल अब लौट आएं : बेहड़
पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की प्रताड़ना के कारण ही जसपुर विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। वह आर्य के कारण ही कांग्रेस सरकार में त्रस्त थे, अब  सिंघल को चाहिए कि कांग्रेस में लौट आएं वरना फिर उनकी अनदेखी होती रहेगी। वहीं उन्होंने गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय पर सवाल किया कि जिस मंत्री के दबाव में उन पर मुकदमा दर्ज हुआ और जेल की हवा भी खानी पड़ी अब वही अरविंद पांडेय जवाब दें कि कैसे यशपाल आर्य को पार्टी में बर्दाश्त करेंगे। 


बेहड़ ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व सांसद बलराज पासी से भी सवाल दागते हुए कहा कि बलराज पासी कई बार मीडिया के समक्ष यशपाल आर्य पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे और माफियाराज को बढ़ावा देने की भी बातें खुलकर बोले हैं। अब भाजपा के ही यह लोग बताएं कि भ्रष्टाचार फैलाने वालों को वह पार्टी में कैसे सहन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed