फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Began to stir as soon as the election date announced

तिथि घोषित होते ही चुनावी हलचल शुरू

Sat, 08 Aug 2015 12:03 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर। Updated Sat, 08 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। दस माह से सभासद विहीन चल रहे नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार में उपचुनाव की तिथि घोषित होते ही चुनावी हलचल शुरू हो गई है। तीन संभावित प्रत्याशियों के नाम भी खुलकर सामने आए हैं। अमर उजाला ने 30 मई के अंक में आठ माह से बगैर सभासद के वार्ड नंबर चार नामक शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीएम डॉ. पंकज कुमार पांडे ने सभासद विहीन वार्ड नंबर चार के लिए 31 अगस्त को मतदान कराने की तिथि घोषित की है।  
विज्ञापन

चुुनाव तिथि घोषित होते ही मोहल्ला नेतानगर वार्ड नंबर चार से सभासद का चुनाव लड़ने के लिए मुफाइद हुुसैैन, विकास, जयनंदन गौड़ ने दावेदारी की है। संभावित तीनों प्रत्याशियों ने जनसंपर्क भी शुरू कर दिया। अभी तक तीनों प्रत्याशियों ने निर्दलीय रूप में दावेदारी की है। करीब दो हजार आबादी वाले वार्ड में करीब 586 मतदाता हैं। वार्ड में 55 फीसदी मतदाता मुस्लिम समाज के हैं। बता दें कि अप्रैल 2013 में नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी के वार्ड नंबर चार से मो. यूसुफ ने सभासद चुनाव जीता था। राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में नियुक्ति होने पर मो. यूसुफ ने 7 अक्तूबर 2014 को इस्तीफा दे दिया। तभी से वार्डवासी बगैर सभासद के थे।

विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed