फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Beer Attack

भालू के हमले से पूर्व बीडीसी सदस्य गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Beer Attack
शक्तिफार्म। डौली वन रेंज में नदी किनारे सब्जी बीनने गए तिलियापुर के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पर दो भालुओं ने हमला कर चेहरे को लहूलुहान कर दिया। उसकी एक आंख को भी काफी नुकसान पहुंचा है। साथियों ने गंभीर हालत में बीडीसी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तिलियापुर के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार गांधी अपने कुछ साथियों के साथ शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे गांव के पास कटना नदी किनारे डौली वन रेंज में जंगली सब्जी कटुरवा बीनने गया था। इसी दौरान दो भालुओं ने अजय पर हमला कर दिया। साथियों के शोर करने पर भालू जंगल में भाग गए। भालुओं ने अजय के चेहरे पर नाखून से गहरे जख्म कर दिए। अजय की एक आंख को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आसपास सब्जी बीन रहे उसके अन्य साथियों ने उसे आननफानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को सितारगंज के एक निजी अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed