{"_id":"67e2fefd1c308c908304112b","slug":"beaten-at-gunpoint-for-not-giving-room-in-hotel-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-122559-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: होटल में कमरा नहीं देने पर बंदूक तानकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: होटल में कमरा नहीं देने पर बंदूक तानकर पीटा
Wed, 26 Mar 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। होटल में कमरा नहीं देने पर युवक ने साथियों के साथ बंदूक तानकर होटल कर्मी को पीटा। पीड़ित ने ट्रांजिंट कैंप पुलिस को तहरीर देकर एक नामजद और आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सोनीपत हरियाणा निवासी कपिल ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह गंगापुर रोड स्थित एक होटल में देखरेख का काम करता है। 14 मार्च की रात एक युवक होटल में कमरा मांगने लगा। उसने युवक को कमरा देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर रात डेढ़ बजे ट्रांजिट कैंप निवासी नंदू सात-आठ युवकों को लेकर होटल में कमरा लेने के बहाने आ गया। उन्होंने फोन पर कमरा लेने के बहाने उसे नीचे बुलाया। वह जैसे ही नीचे पहुंचा कि युवकों ने उस पर बंदूक तान दी। इसके बाद उसके साथियों ने उसे जमकर पीटा। घटना सीसीटीवी में कैद है। मंगलवार को पुलिस ने एक नामजद सहित आठ अज्ञात लोगाें के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।