फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BDC meeting cloudy electricity, water issues

बीडीसी की बैठक में छाए बिजली, पानी के मुद्दे

Tue, 08 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा Updated Tue, 08 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
 बीडीसी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की हंगामेदार बैठक में बिजली, पानी, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग सहित समाज कल्याण से पेंशन नहीं मिलने के मुद्दे छाए रहे। विकास खंड के सभागार में मुख्य अतिथि सीडीओ अशोक कुमार पांडे और ब्लॉक प्रमुख दान सिंह राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में ग्राम प्रधानों ने मनरेगा में हुऐ घोटालों का मुद्दा उठाया। शोभनाथ मौर्य ने सीएम कोटे से मिले विद्युत पोल विभाग द्वारा लंबे समय से खड़े नहीं करने का मामला उठाया, ग्राम प्रधान अशोक राना ने विद्युुत पोल लगाने के एवज में  मोटी रकम वसूलने और मनरेगा से दो वर्षों से पेमेंट नहीं होने, नवीन कन्याल ने दीयां-गागीं में दो वर्ष से पोल नहीं लगाने, महेश मर्तोलिया ने हाईटेंशन लाईन हटाने, मो.ताहिर ने सीएचसी में चिकित्सकों की कमी से निजी अस्पतालों में डाक्टरों की चल रही लूटखसूट का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


पूजा दत्ता ने एएनएम पर सरकारी बजट के दुरुपयोग, ममता राणा ने मनरेगा में ग्राम विकास अधिकारियों की मनमानी, ज्येष्ठ प्रमुख रेखा सोनकर ने चांदा भुररिया सड़क की दुर्दशा, इलेक्ट्रानिक मीटरों से मिलने वाले भारी भरकम रीडिंग से परेशान हो रहे उपभोक्ताओं की समस्याएं उठाई। कनिष्ठ प्रमुख दीपा बिष्ट ने सिंचाई विभाग के बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाकर भारी गोलमाल कर सरकारी बजट को ठिकाने लगाने और समाज कल्याण से पात्र लाभार्थियों को पेंशन नहीं मिलने, माया जोशी ने राशनकार्ड शीघ्र बनाने की मांग की। वहां विधायक पुष्कर सिंह धामी, मंडी चेयरमैन भुवन कापड़ी, जिला निर्माण सलाहकार उपाध्यक्ष महेश जोशी, दान बहादुर, मोहन चुफाल, जानकी जोशी, संदीप राणा, रामराज मौैर्य, सुरेश राणा आदि थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed