फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bazpur Bnnakedha is the biggest game of mining

बाजपुर के बन्नाखेड़ा से होता है खनन का बड़ा खेल

Sun, 14 Aug 2016 11:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

बाजपुर के बन्नाखेड़ा से लगी कोसी नदी के नौ घाटों में जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन का खेल होता है। 12 किलोमीटर के नदी क्षेत्र में यूं तो बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी के साथ ही यहां पर दो घाटों पर पीएसी तैनात है, लेकिन इन सबके बावजूद अवैध खनन के कारोबारी यहां पर पुलिस पर भी भारी पड़ जाते हैं।

 बन्नाखेड़ा से नैनीताल सीमा को लगने वाले कोसी क्षेत्र में वन विभाग समय-समय पर छापेमारी करता है। जब भी इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन होता है, वन विभाग नैनीताल पुलिस की मदद मांगती हैं। ऊधमसिंह नगर पुलिस से वन विभाग ने जब भी मदद मांगी उन्हें नहीं मिली। वन कर्मियों के साथ पिछले दो साल में मारपीट की 19 घटनाएं हो चुकी हैं, जिनके मुकदमे बाजपुर थानाक्षेत्र में ही दर्ज हैं। लेकिन इन पर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाजपुर क्षेत्र में बन्नाखेड़ा में देव घाट, प्रधान घाट, रांझा घाट, श्रद्धा घाट, हांडा घाट, त्रिलोक घाट यह जोगीपुरा क्षेत्र से भी लगे हैं। यहां पर जेसीबी और पोकलैंड से ही खनन का अवैध कारोबार होता है।
विज्ञापन


साथ ही इसी क्षेत्र में खनन पट्टों का भी क्षेत्र पड़ता है जहां पर छह चोर रास्ते माफियाओं ने बाजपुर से पूरब की ओर बनाए हुए हैं। पश्चिम की ओर भी कुछ रास्ते हैं लेकिन यह क्षेत्र वन विभाग की सीमा में आने से यहां पर लंबा जंगल है। इसलिए यहां पर चोर रास्तों का उपयोग कम किया जाता है। प्रधान घाट और हांडा घाट पर तो बाकायदा पीएसी तैनात होने के बाद भी खनन का यह खेल बदस्तूर जारी है। इस बारे में डीआईजी कुमाऊं अजय रौतेला ने कहा कि जिले में खनन का मामला वाकई बहुत हॉट है। इस पर रोक लगाने के लिए जल्द ही प्रयास किए जाएंगे। विशेष टीम गठित करके अवैध खनन को पूरी तरह से बंद किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed