फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bazpur bandh today, farmers sought support from traders

Udham Singh Nagar News: बाजपुर बंद आज, किसानों ने व्यापारियों से मांगा समर्थन

Sun, 03 Dec 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bazpur bandh today, farmers sought support from traders
बाजपुर मुख्य मार्ग पर व्यापारियों से बंद में सहयोग की अपील करते लोग। संवाद
बाजपुर। क्षेत्र के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर तहसील परिसर में चल रहा भूमि बचाओ सत्याग्रह आंदोलन अब जोर पकड़ने लगा है। आंदोलनकारी किसानों ने तीन दिसंबर को बाजपुर बंद का एलान किया है। बंद को सफल बनाने के लिए शनिवार को आंदोलनकारियों ने दुकान-दुकान संपर्क कर व्यापारियों से सहयोग की अपील की। व्यापार मंडल ने आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है।
विज्ञापन

अनशन स्थल पर मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा, रजनीत सोनू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वादा किया था लेकिन भूमिधरी के अधिकार नहीं मिले। अब आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। अध्यक्षता भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने की व संचालन विक्की रंधावा, सन्नी निज्जर ने किया। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय खुल्लर, निरंजन दास गोयल, सत्यवान गर्ग, दर्शन गोयल, अशोक गोयल, कुलबीर सिंह, सतनाम सिंह, दलजीत रंधावा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



क्रमिक अनशन पर ये लोग बैठे
बाजपुर। भूमि बचाओ सत्याग्रह आंदोलन स्थल पर चल रहे क्रमिक अनशन पर भाकियू एकता उग्रराहां के प्रदेशाध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा, सुवेग सिंह, गुरजीत सिंह, जगतार सिंह बैठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed