फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bank employees go on strike over six-point demands in khatima

खटीमा: छह सूत्री मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, एलआईसी कार्यालय तक निकाला जुलूस

Fri, 11 Sep 2026 12:35 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 11 Sep 2026 12:35 PM IST
सार

खटीमा में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत छह सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। सितारगंज मार्ग स्थित एसबीआई बैंक शाखा के बाहर एकत्रित सभी बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एलआईसी कार्यालय तक जुलूस निकाला।

विज्ञापन
Bank employees go on strike over six-point demands in khatima
छह सूत्री मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत छह सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। सितारगंज मार्ग स्थित एसबीआई बैंक शाखा के बाहर एकत्रित सभी बैंक कर्मारियों ने अपनी मांगों को लेकर एलआईसी कार्यालय तक जूलूस निकाला। 

विज्ञापन


उन्होंने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था तत्काल लागू करने,पीएलआई योजना को वापस लेने, 11वीं व 12वीं द्विपक्षीय समझौते को लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, बैंक कर्मियों के लंबित मुद्दों का समाधान करने और कर्मचारी हितों की सुरक्षा सुनिश्वित करने की मांग की। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। वहां पर खीमानंद पांडेय, पवन प्रभाकर, अजय  कुमार, हीरानाथ गोस्वामी, चेतन राना, कैलाश चंद, भूपेंद्र चंद, सुरेश चंद, सुरेश सिंह, धर्मेंद्र नेगी, मनोहर आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed