फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ban on plastic materials, green panchayat elections will be held

सहकर्मी महिला के घर मिला पति, मारपीट के बाद मामला कोतवाली पहुंचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ban on plastic materials, green panchayat elections will be held
काशीपुर। एक महिला ने अपने नंदोई की मदद से पति को उसकी सहकर्मी महिला के घर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। वहां दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो पक्षों को कोतवाली ले आई। उक्त महिला ने प्रेमी के जीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। दोपहर बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर विवाद निपटा।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक युवक बाजपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड है। इसी फैक्ट्री में नैनीताल निवासी एक विधवा महिला भी गार्ड के रूप में कार्यरत है। दोनों के दो-दो बच्चे हैं। महिला बाजपुर रोड पर किराए पर रहती है। बीते डेढ़ वर्ष से दोनों सहकर्मियों के बीच प्रेम संबंध हैं। मामले की जानकारी युवक की पत्नी को लगी तो उसने मामले का विरोध किया।
विज्ञापन

इस पर पति ने पत्नी से मारपीट की घर खर्च देना भी कम कर दिया। महिला ने अपनी ननद व नंदोई को मामले की जानकारी दी। रविवार रात महिला अपनी ननद व नंदोई को लेकर उक्त महिला के घर पहुंची। वहां पति उक्त महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में महिला ने अपने प्रेमी के जीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया। मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपक वर्मा ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर समझौता करा दिया। आरोपी युवक ने भविष्य में कभी सहकर्मी महिला के घर न जाने व उससे संबंध न रखने का लिखित आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed