फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bakiu sought cooperation from farmers in the farmers' movement

भाकियू ने किसानों से मांगा किसान आंदोलन में सहयोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bakiu sought cooperation from farmers in the farmers' movement
जसपुर के ग्राम भगवंतपुर में किसानों को संबोधित करते भाकियू के जिला अध्यक्ष। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने पतरामपुर क्षेत्र के गांवों में किसानों की सभा कर दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में किसानों से सहयोग मांगा। किसानों ने भाकियू को किसान संगठनों की ओर से किए जा रहे आंदोलन में सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता के नेतृत्व में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ग्राम भगवंतपुर, हमीरावाला, मंझरा में किसानों की अलग-अलग सभाएं कीं और किसानों को कृषि कानूनों के बारे में बताया। कहा कि देश के किसान संगठन इन कानूनों को वापस कराने के लिए महीने से अधिक समय से दिल्ली के सभी बॉर्डर पर भीषण ठंड में शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसानों को किसान संगठनों के आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने किसानों की शंकाओं का समाधान कर किसानों के सवालों के जवाब दिए। भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि क्षेत्र के गांवों के सभी किसानों ने आंदोलन का समर्थन किया है। किसान संगठन केंद्र सरकार से आधी लड़ाई जीत चुके हैं। यदि आवश्यकता पड़ी तो क्षेत्र के किसान चार जनवरी के बाद दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed