फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bajpur Cricketers won the match by 70 runs

बाजपुर क्रिकेटर्स ने 70 रनों से जीता मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bajpur Cricketers won the match by 70 runs
बाजपुर में विजेता टीम को ट्रॉफी देते आईपीएस सर्वेश पंवार - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। पुलिस और बाजपुर क्रिकेटर्स के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच हुआ। बाजपुर क्रिकेटर्स ने 70 रनों से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। सूरज यादव ने 107 रनों की पारी खेलकर मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

रविवार को रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच का शुभारंभ प्रभारी कोतवाल/आईपीएस सर्वेश पंवार ने किया। बाजपुर क्रिकेटर्स के कप्तान हेमंत गोस्वामी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 160 रन बनाए। बाजपुर की ओर से सूरज यादव ने 39 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली। सूरज ने शानदार खेल दिखाते हुए 11 छक्के लगाये।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे बल्लेबाज मोहित मेहरा ने भी 41 रनों की नाबाद पारी खेली। पुलिस की ओर से रवि खाती ने एक विकेट झटका। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बाजपुर पुलिस के खिलाड़ी 12 ओवर में 3 विकेट खोकर मात्र 90 रन ही बना पाए। पुलिस की ओर से सिपाही राजेंद्र चौहान ने 70 रन बनाए। बाजपुर के सोना पंडित ने 2 और रोहित यादव ने एक विकेट लिया। मैच के स्कोरर अचल कोरंगा, निर्णायक कपिल, वसीम तथा आंखों देखा हाल अमित सनवाल ने सुनाया। वहां पर आईपी बरार, एसएसआई देवेंद्र गौरव, प्रवीन कुमार, नीरज शर्मा, पुनीत चौहान, सोनू नागी, कपिल भटनागर, जितेंद्र सहगल, कमल यादव, शुभम, भूपाल नेगी, विक्रांत, दलीप फर्त्याल, दिनेश परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed