फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Badoni, the pioneer of the creation of Uttarakhand state, was remembered.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड राज्य निर्माण के प्रणेता बडोनी को किया याद

Thu, 25 Dec 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 25 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Badoni, the pioneer of the creation of Uttarakhand state, was remembered.
रुद्रपुर/किच्छा/पंतनगर। जिलेभर में शिक्षण संस्थाओं के अलावा विभिन्न संगठनों की ओर से उत्तराखंड के गांधी के नाम से प्रसिद्ध इंद्रमणि बडोनी की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

एसबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में प्राचार्य प्रो. एएन सिंह और प्राध्यापकों, विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान छात्र–छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रो. हेमलता सैनी ने बडोनी को जनांदोलनों का प्रेरणास्रोत बताया। छात्रा वैष्णवी दुबे, शकुंतला, डॉ. अपर्णा सिंह, प्रो. सर्वजीत सिंह, प्रो. रविंद्र सैनी, प्रो. विकास दुबे, प्रो. अमिता, प्रो. शैलजा, डॉ. इंदु शेखर ममगाई, डॉ. रूमा शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

डिग्री कालेज किच्छा में प्राचार्य प्रो. राजीव रतन ने कहा कि इंदमणि बडोनी का संपूर्ण जीवन त्याग, संघर्ष और जनसेवा का अनुपम उदाहरण है। डॉ. प्रकाश चंद भट्ट ने कहा कि इन्द्रमणि बडोनी उत्तराखंड की सांस्कृतिक चेतना, लोकआस्था और जनआकांक्षाओं की सशक्त आवाज थे। इस मौके पर डॉ. नरेश कुमार, डॉ. उमराव सिंह, डॉ. मनीषा पांडेय, प्रकाशचंद डुंगराकोटी, लवली पांडेय, उपेंद्र, आनंद, गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विवि के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में भी जयंती समारोह में श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने स्व. बडोनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. एएस जीना, कुलसचिव डाॅ. दीपा विनय ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पहाड़ी गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
बडोनी को उत्तराखंड राज्य का प्रेरणास्रोत बताया
- खटीमा शहीद स्मारक स्थल पर इंद्रमणि बडोनी की मनाई जयंती
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
काशीपुर/खटीमा/सितारगंज/बाजपुर। पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज काशीपुर में बुधवार को इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह, प्रधानाचार्य प्रभारी अमित नारंग, राजू गौतम, ममता कोहली और शालिनी पंत ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रो. डाॅ. गीता मेहरा, प्रो. डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डाॅ. वंदना सिंह, असिस्टेंट प्रो. डाॅ. शीतल अरोरा, प्राची धौलाखड़ी आदि ने बडोनी के जीवन पर प्रकाश डाला।
खटीमा में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहीद स्मारक स्थल पर इंद्रमणि बडोनी की जयंती मनाई। यूकेडी के राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने कहा कि वह हमेशा कहते थे उत्तराखंड राज्य जरूर बनेगा और उत्तराखंड की राजधानी पहाड़ गैरसैण में बनाएंगे, तभी पहाड़ का विकास संभव होगा। वहां जिलाध्यक्ष राम सिंह धामी, संतोष मेहरोत्रा, धन बहादुर चंद,शहाबुद्दीन अंसारी, विनीता देवी, राजकुमारी, भवानी शंकर, प्रकाश रावत, शिवलाल रस्तोगी आदि थे।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज में आयोजित गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. रेनू रानी बंसल ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने अलग राज्य के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वहां पर डॉ. अभिमन्यु कुमार, डॉ. एम.सी. आर्या, डॉ. जगदीपक जोशी, डॉ. विमला सिंह, डॉ. दीपा मखोलिया, डॉ. जगदीश प्रसाद आदि ने भी विचार रखे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में भी इंद्रमणि बडोनी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनुहार आर्य, डॉ. अनिल कुमार सैनी, डॉ. विकास रंजन, डॉ. संजय बिष्ट, डॉ. कैलाश, सलोनी, डॉ. पूजा रानी, डॉ. वंदना बंसल, डॉ. दर्शन सिंह, डॉ. आदर्श चौधरी, डॉ. नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed