{"_id":"6455426695c7fcb7ef037d09","slug":"bad-road-in-bazpur-bazpur-news-c-8-1-130778-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: यह तेरी सड़क\/यह मेरी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: यह तेरी सड़क/यह मेरी सड़क
Fri, 05 May 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 05 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के सरकड़ा मार्ग 14 साल से गड्ढों में तब्दील है। इस मार्ग से जाने में स्कूली बच्चों, मजदूरों और ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर बाजपुर विधायक और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के सूद कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय को जाने वाली सड़क टाइल से बनी है। बदहाल सड़क से गुजर रहे राहगीरों को टाइल से बना मार्ग मुंह चिढ़ा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुल्तानपुर पट्टी से सरकड़ा जाने वाले छह किमी मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीण कई बार अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। यह मार्ग रामजीवनपुर, हाथीकुंडा, कोसी कांटा, रतनपुरा, जोगीपुरा और पिपलिया को जोड़ता है। कई बार बदहाल सड़क के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। बारिश में जलभराव की समस्या से भी लोग जूझते हैं।
सड़क में गड्ढे होने से सबसे बड़ी समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। गड्ढों में गिरकर स्कूली बच्चे चोटिल हो जाते हैं। - डब्बू
बदहाल सड़क के कारण मरीज को लेने के लिए एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। मरीज को दोपहिया वाहन से अस्पताल ले जाना पड़ता है। - शाकिर अली
सड़क खराब होने के कारण सुल्तानपुर पट्टी जाने के लिए छह किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि यह दूरी मात्र डेढ़ किमी है। - सबदर अली