फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   back dated cold drinks destroyed

एक्सपायरी डेट की कोल्ड-ड्रिंक की नष्ट

Wed, 23 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 23 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 back dated cold drinks destroyed
एक्सपायरी डेट - फोटो : Amar Ujala

होली के चलते खाद्य विभाग और प्रशासन की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 15 से अधिक दुकानों की चेकिंग की और चार दुकानों से पनीर, गुजिया और मावे के सैंपल लेकर जांच को खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला में भिजवा दिया। 

विज्ञापन


टीम ने एक दुकान में रखी एक्सपायरी डेट की एक दर्जन कोल्ड ड्रिंक नष्ट कराने के साथ ही दुकानदार को नोटिस भी थमाया। विभाग की कार्रवाई से खाद्य पदार्थ बेचने वाले कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन


मंगलवार को एसडीएम अनिल शुक्ला और जिला खाद्य अभिहीत अधिकारी मनीष सयाना की अगुवाई में टीम ने आवास विकास स्थित डेयरी में छापा मारकर पनीर का सैंपल लिया। टीम ने एक मिठाई की दुकान से गुजिया और पनीर का सैंपल लिया। अचानक कार्रवाई से खाद्य सामग्री बेचने वालों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मुख्य बाजार स्थित एक दुकान से मिठाई और ट्रांजिट कैंप में दुकान से मावे का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। ट्रांजिट कैंप में एक मिठाई की दुकान में मिली एक दर्जन एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक टीम ने नष्ट कर दी। खाद्य अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि दुकानदार को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही नोटिस भी दिया गया है। 


टीम ने करीब 20 दुकानों में चेकिंग की और पांच सैंपल एकत्र किए। दुकानदारों को मिलावटी और बासी खाद्य पदार्थ नहीं बेचने की हिदायत दी गई है। टीम में खाद्य अधिकारी अपर्णा शाह और नंदकिशोर भी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed