{"_id":"69597470ffeec272f702c668","slug":"awareness-was-created-by-organizing-a-rally-to-stay-away-from-drugs-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-137373-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रैली निकालकर नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रैली निकालकर नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक
Sun, 04 Jan 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर काॅलेज की एनएसएस शाखा इकाई की ओर से चल रहे विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। शनिवार को स्वयंसेवियों ने सर्वेक्षण वार्ड 31 में नशामुक्ति रैली निकाली। उन्होंने वार्डवासियों को नशा जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया। बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता ओपी चौहान ने स्वयंसेवकों से कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक विकारों के साथ अपराधों को जन्म देता है। युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज और देश के लिए चिंताजनक है। वहां पर कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा, कौशलेश गुप्ता, मनोज विश्नोई, शुभम लोहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन