फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Awareness Drive Against Corona

कोविड से बचाव को चलाया जागरुकता अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Awareness Drive Against Corona
सितारगंज। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने कोतवाली पुलिस के साथ कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। रेडक्रॉस के सदस्यों ने राहगीरों और दुकानदारों को संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी और साबुन बांटे।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाल सलाहउद्दीन के नेतृत्व में सोसायटी के सदस्यों ने नगर में जागरूकता मार्च निकाला। इसमें 45 से ऊपर के नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। कोतवाल ने सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ में अनावश्यक रूप से जाने से बचने, मास्क पहनने, लोगों से सामाजिक दूरी रखने, केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन करने की अपील की।
विज्ञापन

इधर, एसडीएम व तहसील दफ्तर और सीएचसी में सोसायटी की ओर से साबुन बांटे गए। वहां तहसीलदार परमेश्वरी लाल गंगवार, वहां एसएसआई सुधाकर जोशी, सीएमएस डॉ. राजेश आर्या, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल, सभासद रवि रस्तोगी, राजेश जायसवाल, अनवर सुहेल, कफील अहमद आदि थे। अभियान के दौरान कोतवाल ने बाजार में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की और कई वाहनों को हिदायत देकर हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed