{"_id":"685d9d541cbd46c1d006ab99","slug":"awareness-created-against-ill-effects-of-drug-abuse-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110195-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नशे के दुष्प्रभावों के विरुद्ध किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नशे के दुष्प्रभावों के विरुद्ध किया जागरूक
Fri, 27 Jun 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर आयोजित जागरूकता शिविर में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के विरुद्ध जागरूक किया गया। साथ ही नशे की रोकथाम और इलाज के बारे में और नशे की गिरफ्त में आए लोगों का पुनर्वास करने आदि के बारे में बताया गया। नालसा टोल फ्री नंबर 15100 और गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी दी गई। वहां पर पैनल अधिवक्ता सहाना बेगम, कमान सिंह धामी, अब्दुल माजिद, आरबी सिंह राणा, हरीश चंद्र पांडेय, पिंकी राणा, राजकुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन