{"_id":"695ea0eaff37cde7d60bc9c3","slug":"attachment-notice-pasted-on-the-house-of-a-doctor-accused-of-sexual-harassment-khatima-news-c-236-1-ktm1001-112791-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: यौन शोषण के आरोपी डॉक्टर के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: यौन शोषण के आरोपी डॉक्टर के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा
Wed, 07 Jan 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
खटीमा में डॉक्टर के घर पर नोटिस चस्पा करती लखनऊ पुलिस।- स्रोत- जागरूक पाठक।
खटीमा। लखनऊ के केजीएमयू में महिला डॉक्टर से शादी का झांसा देकर यौन शोषण और गर्भपात कराने के आरोपी डॉक्टर के खटीमा वार्ड नंबर 14 स्थित घर पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन पर यौन शोषण और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। लखनऊ चौक कोतवाली उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के प्रयासों के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जांच में जुटी पुलिस को जब पता चला कि आरोपी डॉक्टर का घर खटीमा में हैतो उसकी तलाश में कई बार दबिश दी लेकिन उसके वार्ड नंबर 14 खटीमा स्थित घर पर ताला लटका मिला। हालांकि इस मामले में पुलिस डॉक्टर के माता-पिता को भी गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार को लखनऊ चौक कोतवाली पुलिस के दरोगा विक्रांत सिंघाल और आरक्षी विक्रम सिंह ने दबिश के बाद न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। सीओ खटीमा विमल रावत ने बताया कि इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। मामले का पता किया जा रहा है।