फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Atria bogey on road parking charge

अटरिया रोड पर पार्किंग शुल्क लेने पर बखेड़ा

Mon, 18 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 18 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Atria bogey on road parking charge
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

 अटरिया रोड में ई-रिक्शा चालकों से बैरियर लगाकर पार्किंग शुल्क लेने को लेकर बखेड़ा हो गया। चालकों और अटरिया मेले के पार्किंग ठेकेदार के बीच पुलिसकर्मियों के समक्ष तीखी नोंकझोंक हुई। भारी विरोध के बाद ठेकेदार ने बैरियर लगाकर शुल्क लेने से इनकार कर पल्ला छुड़ाया। 

दरअसल अटरिया मंदिर मेले में एक व्यक्ति ने पार्किंग का ठेका ले रखा है। ठेकेदार के आदमियों ने तय पार्किंग स्थल के बजाए शक्तिविहार कालोनी गेट पर बैरियर लगाकर सवारियां लाने-ले जाने वाले ई-रिक्शा चालकों से प्रति वाहन 30 रुपये शुल्क वसूलना शुरू कर दिया। जिसको लेकर चालकों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने रविवार शाम शक्ति विहार गेट पर लगाए गए बैरियर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


चालकों को एकत्र होता देख ठेकेदार के आदमी भाग गए। भाजपा नेता राधेश शर्मा और पार्किंग ठेकेदार भी वहां पहुंच गया। ठेकेदार का तर्क था कि मेला परिसर में वाहनों के खड़ा होने के लिए जगह नहीं है। जिस जगह पर स्थान चिन्हित है, उस तरफ ई-रिक्शा नहीं जा रहे हैं। जिस वजह से वे बैरियर लगाकर शुल्क ले रहे हैं। जिसको लेकर चालकों और ठेकेदार में खूब तनातनी भी हुई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। चालकों ने कहा कि वे मेला स्थल पर जाने पर ही पार्किंग शुल्क देंगे, लेकिन बैरियर पर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार के बैरियर पर शुल्क न लेने के आश्वासन पर चालकों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर पप्पू मास्टर, बबलू, सूरज मंडल, सुमित, राजेश, फरमान, पप्पू आदि मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed