फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Athletes from Uttarakhand won five medals.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने हासिल किए पांच पदक

Wed, 10 Jun 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 10 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Athletes from Uttarakhand won five medals.
काशीपुर। अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने स्वर्ण समेत पांच पदक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

4-8 जून तक अहमदाबाद, गुजरात में प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से किया। इसमें करीब 60 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 114 पदक हासिल किए। इसमें 102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय टीम में उत्तराखंड के चार युवा खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पांच पदक जीते। उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रंजीत सिंह और जिला समन्वयक करुणा आर्य ने बताया कि देहरादून के खिलाड़ी सुमिर ने स्वर्ण व कांस्य, हरिद्वार के अथर्व, यति, अलका ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य योगासन को अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में मान्यता दिलाकर ओलंपिक की दिशा में ले जाना है। योगासन भारत और वर्ल्ड योगासन के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य, एसोसिएशन अध्यक्ष प्रो. ईश्वर भारद्वाज, सचिव रंजीत सिंह, जिला समन्वयक करुणा आर्य आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed