फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   UdhamSingh Nagar: Assets worth more than two crores of smack smuggler and banned meat smuggler seized

UdhamSingh Nagar: स्मैक तस्कर और प्रतिबंधित मांस तस्कर की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

Thu, 23 Feb 2023 06:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा(ऊधमसिंह नगर) Updated Thu, 23 Feb 2023 06:35 PM IST
सार

सीओ शर्मा ने बताया कि फाजिल खां के विरुद्ध थाना किच्छा में दो, सितारगंज में एक तथा पुलभट्टा में एक केस दर्ज है।

विज्ञापन
UdhamSingh Nagar: Assets worth more than two crores of smack smuggler and banned meat smuggler seized
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पुलभट्टा पुलिस ने डीएम के निर्देश पर सिरौलीकलां निवासी स्मैक तस्कर फाजिल खां और प्रतिबंधित मांस तस्कर वसीम की दो करोड़ से अधिक मूल्य की संपत्ति कुर्क कर तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया है।

विज्ञापन


बुधवार को प्रशिक्षु आईएएस अनामिका, तहसीलदार बीसी भंडारी, सीओ ओमप्रकाश शर्मा और थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट पुलिस बल लेकर सिरौलीकलां के इंद्रानगर पहुंचे। सीओ शर्मा ने बताया कि फाजिल खां के विरुद्ध थाना किच्छा में दो, सितारगंज में एक तथा पुलभट्टा में एक केस दर्ज है।
विज्ञापन


वसीम के विरुद्ध किच्छा में एक, पुलभट्टा में तीन और सितारगंज में एक केस दर्ज है। फाजिल के नाम पर एक तिमंजिला मकान, दो बीघा व्यावसायिक जमीन तथा इसकी पत्नी साजिया के नाम पर भी एक तिमंजिला मकान होना तस्दीक हुआ था। वसीम व उसके परिजनों के नाम पर दो मकान एक पिकप, एक टैम्पो, एक बाइक होना तस्दीक हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अधिकारियों का रुख देख वहां रह रहे किराएदार मय सामान बाहर निकल गए। अधिकारियों ने मकान सील कर डीएम का आदेश चस्पा कर दिया। सीओ ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। फाजिल फरार चल रहा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के घर के सामने मुनादी कर लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed