{"_id":"597639d44f1c1b66278b4618","slug":"assam-rifles-jawan-posted-at-nagaland-dies-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागालैंड में तैनात असम राइफल के जवान की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागालैंड में तैनात असम राइफल के जवान की उपचार के दौरान मौत
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
असम राईफल्स के जवान लेखराज सिंह गोसाईं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागालैंड में तैनात असम राइफल्स के जवान की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित थे। सैनिक के पार्थिव शरीर का स्थानीय श्मशान घाट पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। न्यू आवास विकास निवासी लेखराज सिंह गुसाई (57) पुत्र सतीश सिंह मूल निवासी ग्राम ध्रुवपुर कोटद्वार (पौड़ी) के थे।
उनके बड़े भाई गुणवंत सिंह गुसाई ने बताया कि लेखराज असम राइफल्स में तैनात थे। वे कारगिल युद्ध में भी शामिल हुए थे। वे पेट के कैंसर से पीड़ित थे। एक साल से धर्मशिला अस्पताल, दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उनकी मृत्यु हो गई।
हेमपुर डिपो के नायब सूबेदार सतीश सिंह, हवलदार एनएन यादव, सिपाही एमएस परमार और राजीव सोमवार को शव लेकर पहुंचे। जवान की मौत की खबर से आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने श्रद्धांजलि दी। बाद में सेना के जवान व उनके परिजन स्थानीय श्मशान घाट अंतिम संस्कार को ले गए।
विज्ञापन
सेना के जवानों ने पुष्प चक्र भेंटकर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। लेखराज के छोटे पुत्र दीपक ने चिता को मुखाग्नि दी। मृतक जवान अपने पीछे दो पुत्र दीपक (24), गुड्डू (26), पुत्री सरिता (20) और पत्नी शांति को छोड़ गए हैं।