फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arya 10.3 million for development works launched

आर्य ने1.03 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण किया

Sat, 17 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Arya 10.3 million for development works launched
मेले में शिलान्यास और लोकार्पण करते राजस्व मंत्री यशपाल आर्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने सतत विकास मेला लगाकर करीब 1 करोड़ 3 लाख रुपए की लागत से होने वाले 37 विकास कार्यों का शिलान्यास और 36 विकास कार्यों लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास की सोच रखती है। आर्य ने  दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, बरेली और चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित सतत विकास मेले में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि पिछले दस सालों में बाजपुर बहुत पिछड़ चुका था। 2012 का चुुनाव जीतने के बाद जो संकल्प लिया था उसे पूरा करने का प्रयास किया है। उनका लेखा जोखा जनता के सामने हैं। कहा कि वर्ग चार सहित अन्य भूमि पर मालिकाना हक देने का सरकार ने एतिहासिक फैसला लिया है। अब 2000 के सर्किल रेट से शुल्क जमा  किया जा रहा है।
विज्ञापन



गन्ना मूल्य का भुगतान करने के लिए शनिवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया जाना है। कहा कि आचार संहिता लगने से पहले बाजपुर में मुंफिस कोर्ट की स्थापना कर दी जायेगी। उत्तराखंड सहकारी बैंक अध्यक्ष संजीव आर्य ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। दर्जा कैबिनेट मंत्री स्तर हरमिंदर सिंह लाडी, कांग्रेसी नेता कामरान खान ने भी विचार रखे। संचालन डा. नरेंद्र खत्री और डीके जोशी ने किया। मौके पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, कांग्रेस नगराध्यक्ष अंकुर अग्रवाल,  कुलविंदर, जसविंदर सिंह गिल, सत्यवान गर्ग, कदीर अहमद  आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने सतत विकास मेले में मंच से 2017 के चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी। मंच से खुले रुप से जनता से सहयोग मांगा। साथ ही विकास का पहिया नही रुकने का भरोसा दिया। अवशेष कार्यो को पूरा किया जायेेगा। इससे पहले हलद्वानी स्टेट हाइवे से कार्यक्रम स्थल तक कार्यकर्ता एक रैली के रुप में पहुंचे। भीड़ को देखकर आर्य खुश दिखाई दिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed