फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   artificial limbs did not given even after one month

एक महीने बाद भी नहीं मिले दिव्यांगों को कृत्रिम अंग

Wed, 28 Mar 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।  Updated Wed, 28 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से लगे शिविर में पंजीकृत 133 दिव्यांगों को एक महीने बाद भी कृत्रिम अंग मुहैया नहीं हो सके। इससे दिव्यांग और उनके परिजनों में रोष है।

विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की ओर से 26 फरवरी को रामभवन धर्मशाला में शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने नि:शुल्क रुप से 20 ट्राई साइकिल, 15 व्हील चेयर, 350 लोगों को नजर के चश्मे, 150 लोगों को कान की मशीन बांटी थी। शिविर में परीक्षण के दौरान बाजपुर, गदरपुर, जसपुर, काशीपुर क्षेत्र के 133 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग के लिए चयनित किया गया था।
विज्ञापन


जिन्हें भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एल्मिको कानपुर) से कृत्रिम अंग उपलब्ध होने थे।  काबीना मंत्री आर्य ने चयनित दिव्यांगों को एक माह बाद कृत्रिम अंग देने की घोषणा की थी। बावजूद इसके एक माह बीतने के बाद भी दिव्यांगों को कृत्रिम अंग मुहैया नहीं हो सके। बाजपुर के एडीओ समाज कल्याण भुवन चंद जोशी ने बताया कि दिव्यांगों के परिजनों ने कृत्रिम अंग के लिए उनसे संपर्क साधा था। जिन्हें अंग कृत्रिम उपलब्ध होने पर सूचित करने का भरोसा उनकी ओर से दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिविर में पंजीकृत दिव्यांगों को कृत्रिम अंग मुहैया कराने के लिए एल्मिको कानपुर से बातचीत की गई है। जल्द ही दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। - यशपाल आर्य, समाज कल्याण मंत्री, उत्तराखंड सरकार 


दिव्यांगों को कृत्रिम अंग मुहैया कराने के लिए 14 मार्च को जिलाधिकारी की ओर से एल्मिको कानपुर के महाप्रबंधक पीके दुबे को पत्र भेजा गया। 26 मार्च को दोबारा पत्र भेजकर जल्द ही दिव्यांगों को कृत्रिम अंग मुहैया कराने को कहा गया है। एमिल्को कानपुर की ओर से कोई जवाब अभी नहीं मिला है। - पीसी जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ऊधमसिंहनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed