फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arrested for JD day murder case

Udham Singh Nagar News: नेपाल से प्रत्यर्पण संधि न होने का फायदा उठा रहे अपराधी

Tue, 19 Sep 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 19 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Arrested for JD day murder case
रुद्रपुर। मित्र राष्ट्र नेपाल की खुली सीमाएं होने के बावजूद प्रत्यर्पण संधि न होने का फायदा अपराधी उठा रहे हैं। बढ़े अपराध करके बाद अथवा पुलिस से बचने के लिए कई अपराधी नेपाल को अपनी शरणस्थली बना रहे हैं।
विज्ञापन

मुंबई में वर्ष 2011 में पत्रकार जे डे की हत्या में उम्रकैद का सजायाफ्ता कैदी हल्द्वानी निवासी दीपक सिसोदिया अपनी पैरोल से फरार होकर नेपाल में छुप गया था। तब से कई एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थी। छोटा राजन गिरोह से जुड़े दीपक की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड पुलिस पिछले एक साल से प्रयास कर रही थी, लेकिन नेपाल में छिपे होने के कारण उसकी गिरफ्तारी संभव नहीं हो पा रही थी। एसटीएफ के अधिकारियों का कहना था कि नेपाल की सीमा खुली हैं, लेकिन वर्दी में नेपाल जाकर अपराधी को पकड़ना नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेपाल भले ही भारत का मित्र राष्ट्र है, लेकिन दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं हैं। इस कारण अपराधी के नेपाल में छिपे के बावजूद मित्र राष्ट्र अपराधी को भारत को नहीं सौंप सकता है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वह नेपाल से चोरी-छिपे हल्द्वानी आता है। रविवार रात दीपक के चंपावत जिले के नेपाल सीमा से सटे बनबसा आने की सूचना मिलने पर रुद्रपुर एसटीएफ की टीम पहुंची थी। टीम ने बनबसा रेलवे स्टेशन के पास से धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल के मुताबिक, दीपक को मुंबई की कोर्ट ने पत्रकार जे डे की हत्या शामिल होने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह महाराष्ट्र की अमरावती सेंट्रल जेल में बंद था। जनवरी 2022 को उसे 45 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था, उसे पैरोल की अवधि मार्च में खत्म होने पर अमरावती जेल लौटना था, लेकिन वह फरार हो गया। उसने डॉन छोटा राजन गिरोह के शूटरों के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed