फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arrested For Fraud Case in Usnagar

Udham Singh Nagar News: जमानत पर आते ही ठगी का आरोपी फिर गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 30 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Arrested For Fraud Case in Usnagar
रुद्रपुर। सामिया लेक सिटी में प्लाॅट और विला देने के नाम पर ठगी के आरोपी को जमानत मिलने के बाद पुलिस ने उसे दूसरे केस में गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

लालकुआं निवासी एक परिवार के चार लोगों ने मार्च में सामिया लेक सिटी के मालिक जमील खान और निदेशक सगीर अहमद खान पर धोखाधड़ी के केस दर्ज कराए थे। उनका कहना था कि प्लॉट खरीदने के लिए उन्होंने वर्ष 2011-12 में अड़तालीस लाख से अधिक रुपये दिए थे। इसके बावजूद संपत्ति पर कब्जा नहीं दिया गया। तब पुलिस ने सगीर अहमद को गिरफ्तार किया था। सगीर से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 15 अप्रैल को कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर रहे तस्लीम अहमद को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

तीन महीने जेल में रहने के बाद अदालत से जमानत मिलने पर तस्लीम बृहस्पतिवार को जेल से घर आया था। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि तस्लीम धोखाधड़ी के पांच मामलों में नामजद आरोपी है। इसलिए उसे बृहस्पतिवार रात बिगवाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। सामिया कंपनी पर धोखाधड़ी के 14 केस दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद कंपनी के मालिक जमील की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed