{"_id":"577eab794f1c1b93477fb299","slug":"arrested-accused-of-swindle-millions-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की ठगी का आरोपी मुंबई में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की ठगी का आरोपी मुंबई में गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। केवीएस फैक्ट्री प्रबंधन को 48 लाख रुपये की चपत लगाकर फरार हुए कथित ठेकेदार को पुलिस ने मुंबई स्थित उसके दफ्तर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे लेकर काशीपुर के लिए निकल पड़ी है। शुक्रवार शाम तक टीम पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले केवीएस फैक्ट्री के प्रबंध निदेशक देवेंद्र अग्रवाल ने आईटीआई थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि मुंबई निवासी प्रकाश कांडपाल एक अप्रैल को उनकी फैक्ट्री में आया था। उसने खुद को बड़ा ठेकेदार बताते हुए आईआईएम कुंडेश्वरी और बिलासपुर-रुद्रपुर हाइवे निर्माण के लिए 600 टन सरिए का सौदा किया था।
विज्ञापन
तय जगह पर सरिया पहुंचाने के बाद भुगतान की बारी आई तो आरोपी गायब हो गया। जब उसके बारे में कुंडेश्वरी और बिलासपुर में पता किया तो प्रकाश नाम का कोई ठेकेदार नहीं निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकाश की तलाश शुुरू कर दी थी। आरोपी फैक्ट्री को 48.30 लाख रुपये की चपत लगा गया था, जिसे फैक्ट्री प्रबंधन में हड़कंप मचा था।
विज्ञापन
हाइप्रोफाइल मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम दो दिन पहले मुंबई गई थी। पुलिस सूत्र ने बताया कि आरोपी प्रकाश कांडपाल को न्यू पनवैल वासी मुंबई स्थित उसके कॉरपोरेट दफ्तर से गिरफ्तार किया गया है। उसका ठेकेदारी, प्रॉपर्टी के काम हैं। पुलिस उसे लेकर काशीपुर लौट रही है। सीओ जीसी टम्टा ने बताया कि अभी उन्हें गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है। शुक्रवार को टीम के काशीपुर पहुुंचने पर सब साफ हो जाएगा।