{"_id":"64c55a85467272acb5040b16","slug":"army-jawan-ranjeet-missing-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-1534-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सात दिन बाद भी नहीं मिल सका लापता सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सात दिन बाद भी नहीं मिल सका लापता सैनिक
Sat, 29 Jul 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर। पुलिस सात दिन बाद भी लापता सैनिक रंजीत सिंह का पता नहीं लगा सकी। इससे रंजीत के परिजन चिंतित हैं। गांव तोता बेरिया निवासी सैनिक रंजीत सिंह छुट्टी बिताने के बाद 22 जुलाई को जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर के लिए बस से रवाना हुए थे। काशीपुर पहुंचने तक उनका परिजनों से संपर्क रहा। उसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। उनके तहेरे भाई बलकार सिंह ने केलाखेड़ा थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका चचेरा भाई रंजीत सिंह डयूटी के लिए निकाला था लेकिन जम्मू कश्मीर नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी ललित मोहन रावल ने बताया कि रंजीत की गुमशुदगी दर्ज हो चुकी है। उनके मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन अंबाला क्षेत्र में मिली है। तब से उनके परिजन अंबाला क्षेत्र में भी खोजबीन कर रहे हैं। अंबाला और ऊधमसिंह नगर जिले की पुलिस भी कई प्रयास कर रही है।
रामपुर डिपो के बस चालक पर केस दर्ज
रुद्रपुर। दो दिन पहले यूपी के रामपुर डिपो की रोडवेज बस से सुरक्षा गार्ड की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना शाहजहांपुर यूपी के ग्राम ग्राम बबूरा निवासी प्रदीप मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका छोटा भाई संदीप कुमार सुरक्षा गार्ड था। वह मोहल्ला रम्पुरा में किराये पर रहता था। वह 27 जुलाई की रात घर से कंपनी की ओर जा रहा था। इंदिरा चौक और डीडी चौक के बीच में पीछे से आई रामपुर डिपो यूपी परिवहन की बस के चालक ने लापरवाही से संदीप को टक्कर मार दी। जिला अस्पताल ले जाते समय संदीप की रास्ते में ही मौत हो गई थी। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि केस दर्ज कर रोडवेज चालक की तलाश की जा रही है।