फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arghya will be given to the setting sun today

आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Arghya will be given to the setting sun today
काशीपुर में छठ पूजा की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : KASHIPUR
आज डूरुद्रपुर/काशीपुर। छठ पूजा को लेकर बृहस्पतिवार को रुद्रपुर और काशीपुर में पूर्वांचल समाज के लोगों ने बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी की। साथ ही घरों में खरना व्रत किया गया। शुक्रवार शाम को छठ घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल समाज के लोगों ने गुड़, चावल और दूध की खीर बनाकर भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने निर्जला व्रत रखा। यह व्रत शनिवार सुबह तक उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। बृहस्पतिवार को दिनभर बाजार में काफी चहलपहल रही। पंडित नवीन शास्त्री ने बताया कि छठ पूजा पर सूर्य की पूजा के साथ ही पुत्र और पति की दीर्घायु और धनधान्य की कामना की जाती है।
विज्ञापन

इधर, काशीपुर में छठ पूजा को लेकर बाजार में चहलपहल रही। महिलाओं ने मुख्य बाजार, बाजपुर रोड, कुंडेश्वरी रोड आदि में खरीदारी की। बाजार में टोकरी, सूप, डगरी के साथ-साथ कच्ची हल्दी, अदरक, सेब, संतरा, सिघाड़ा, नारियल के अलावा फल और पूजन सामग्री की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा स्थल का लोकार्पण
खटीमा। सीमांत ग्राम सभा नौसर में सार्वजनिक छठ पूजा स्थल का विधायक पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण कर छठ की बधाई दी। वहां पर ग्राम प्रधान महेंद्र पाल, रवींद्र राणा, देवेंद्र सिंह, भजन सिंह तलवार, नर सिंह, रमेश सिंह, सुरेंद्र मान, अजय मौर्य, सोमनाथ मौर्य आदि थे। संवाद

रुद्रपुर में छठ पूजा के लिए खरीदारी करते पूर्वांचल समाज के लोग।

रुद्रपुर में छठ पूजा के लिए खरीदारी करते पूर्वांचल समाज के लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed