फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Aresting For Fraud in Rudrapur

रिटायर्ड दरोगा बनकर रह रहा 10 हजार का ईनामी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Aresting For Fraud in Rudrapur
रुद्रपुर में प्रेसवार्ता करते एसएसपी मंजूनाथ टीसी व पुलिस गिरफ्त में आरोपी अनिल बाएं से दूसरा। ? - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कत्ल के मामले में आरोपी ठहराए गए बेटों को बचाने के लिए कम उम्र दर्शाते हुए फर्जी मार्कशीट बनाने के मामले में 10 हजार के इनामी अनिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मुरादाबाद के कस्बा दलपतपुर के लक्ष्मीपुर कट्टई से पकड़ा। वह वहां रिटायर्ड दरोगा बनकर रह रहा था।
विज्ञापन

एसएसपी आफिस में प्रेस वार्ता कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनिल को भी गिफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के थाना ढोलना के गांव चकेरी निवासी अनिल कुमार उर्फ गुड्डू वर्ष 2012 से फरार चल रहा था। अनिल अपने बेटे लोकेंद्र के साथ नाम बदलकर रिटायर्ड दरोगा गुड्डू के नाम से रह रहा था। वर्ष 2012 में अनिल कुमार उर्फ गुड्डू के बेटे लोकेंद्र, कपिल, जितेंद्र और उनके साथी दीपक बिष्ट ने आवास-विकास के होली चौक पर दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इनमें एक घायल गौरव अरोड़ा की मौत हो गई थी। दूसरे घायल मनोज पंत को 186 टांके लगे थे। उस दौरान चारों आरोपी जेल गए थे। एसएसपी ने बताया कि अनिल कुमार ने फर्जी कागजात तैयार कर बेटे कपिल और जितेंद्र को नाबालिग घोषित कर दिया था। परीक्षण के बाद यह कागजात फर्जी पाए गए थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ ऑपरेशन परवेज अली, सीओ पंतनगर अमित कुमार, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed