{"_id":"62e6c363cdb07776b14a29a2","slug":"arested-for-firauti-in-kashipur-kashipur-news-hld4709469119","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती के केस में फरार महिला तीन साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरौती के केस में फरार महिला तीन साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
काशीपुर। फिरौती के मुकदमे में तीन साल से वांछित महिला को पुलिस टीम ने शनिवार को दबोच लिया। पुलिस उसे गोरखपुर ले गई है।
थाना कैंट जिला गोरखपुर यूपी के मोहल्ला अशोक नगर निवासी कपिल मुनि निषाद ने वर्ष 2019 में कैंट पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 दिसंबर 2019 को उनके पास धमकी भरा फोन आया। इसमें उनसे कहा गया कि पांच लाख रुपये दे दो, नहीं तो तुम्हारे लड़के राहुल की हत्या कर देंगे। राहुल नोएडा आईआईटी में प्रोजेक्ट एसोसिएट के पद पर था।
इस धमकी को पहले उन्होंने मजाक समझा लेकिन उसी नंबर से फिरौती के लिए दोबारा फोन आया। इस बार आरोपी ने उनके बेटे की हत्या करके घर छोड़ने की बात कही। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने पीड़ित को फिरौती देने के लिए राजी कर आरोपियों को बुला लिया। इस आधार पर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम थाना खटीमा के ग्राम नौसर निवासी जावेद, अंकुर वर्मा, शिवनाथ वर्मा बताया। आरोपित जावेद ने पुलिस को बताया कि थाना आईटीआई के आईजीएल गेट बंगाली कॉलोनी निवासी रीता साहनी ने उनकी मदद की थी। पुलिस तभी से रीता को तलाश रही थी। गोरखपुर की कैंट थाना पुलिस और आईटीआई थाना पुलिस ने बंगाली कॉलोनी में दबिश देकर रीता को गिरफ्तार कर लिया।