फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   aprajita program organized in Girls High School

शांतिपुरी के लोगों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लिया संकल्प

Thu, 07 Mar 2019 12:27 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Thu, 07 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
aprajita program organized in Girls High School
अपराजिता कार्यक्रम में शपथ पत्रों के साथ छात्राएं व शिक्षिकाएं - फोटो : amar ujala
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बुधवार को राजकीय कन्या हाईस्कूल शांतिपुरी नंबर दो में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएनएम राधिका धामी ने छात्राओं व शिक्षिकाओं को खान-पान तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि शरीर में कैल्शियम और आयरन की कमी होने से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। डॉक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण करना चाहिए। गोष्ठी में 73 लोगों ने संकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन

------------ 
अमर उजाला अपराजिता मुहिम सरकार की ओर से चलाए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी। यह अभियान लोग में जागरूकता ला रहा है।  -प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता।
विज्ञापन

------------
समाज में प्र्रचलित दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, महिला हिंसा जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए समाज का शिक्षित होना अति आवश्यक है। -लीला देउपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
जब बेटा पढ़ता है तो वह स्वयं शिक्षित होता है लेकिन यदि बेटी पढ़ती है तो वह पूरे परिवार तथा समाज को शिक्षित करती है। छात्रा, आराधना उपाध्याय,।
----------------
कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए। महिलाओं को समानता का अधिकार मिलने से ही मजबूत समाज का निर्माण होगा। शिक्षिका दिव्या पांडे।
-----------
बेटियों को भी बेटों की तरह शिक्षित किया जाना चाaए। इससे बेटियां आत्मनिर्भर बन कर मुकाम हासिल कर सकेगी। छात्रा पायल दानू। 
-------
परिवार तथा समाज में आज भी बेटियों को बेटों से कमतर आंका जाता है यदि समानता मिले तो निश्चित ही बेटियों को समाज में एक नया मुकाम मिलेगा। छात्रा मिथिलेश।
--------
बेटियों को आज भी कमजोर समझ कर उन्हें हीन भावना से देखा जाता है। समाज में बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। छात्रा हिना रावत।
--------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed