फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Appose of chairman in sitarganj

Udham Singh Nagar News: पालिकाध्यक्ष के खिलाफ भाजपाइयों और सभासदों ने खोला मोर्चा

Sat, 26 Aug 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 26 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Appose of chairman in sitarganj
-25एसटीजी07पी: सितारगंज में पत्रकार वर्ता करते भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल व मंडी चेयरमैन अमरजीत
सितारगंज। सफाई नायक राजपाल की ओर से चेयरमैन व सफाई निरीक्षक के खिलाफ दर्ज कराए केस के मामले में अब पालिकाध्यक्ष के खिलाफ भाजपा नेताओं और नौ सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडी समिति में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल और सभासदों ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने पालिकाध्यक्ष पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने नगर में विकास के लिए पर्याप्त बजट दिया लेकिन पालिकाध्यक्ष हमेशा विवाद खड़ा कर विकास कार्य से खुद को दूर रखा है। सभासदों ने कहा कि नगर का प्रथम व्यक्ति होने के बाद भी पालिकाध्यक्ष का कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किसी से छिपा नहीं है। वहां सभासद रवि रस्तोगी, प्रमोद रावत, जहूर इस्लाम, अकरम बेग, सचिन गंगवार, पंकज गहतोड़ी, राधेश्याम सागर, नितिन चौहान आदि थे। इधर, पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि मैने किसी राजनीतिक दल या नेता का नाम नहीं लिया फिर सफाई देने की क्यों आवश्यकता पड़ी। मामला कानूनी है। कानून अपना काम कर रहा है और मुझे कानून पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed