फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Appeal to Muslim community to promote education in Jalsa

Udham Singh Nagar News: जलसे में मुस्लिम समाज से शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील

Sat, 15 Feb 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Appeal to Muslim community to promote education in Jalsa
बाजपुर। गांव कनौरा स्थित मदरसा गुलशन-ए-इस्लाम में बृहस्पतिवार देर रात विशाल तालीमी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान 17 विद्यार्थियों की दस्तारबंदी की गई। जलसे में तकरीरें मुफ्ती इमरान हनफी मुरादाबादी और मुफ्ती मोहम्मद सुलेमान अजहरी ने की। नात शरीफ मुफ्ती मोहम्मद लुकमान सकाफी और जलसे की सरफरस्ती मुफ्ती अनवारुल हक बरेलवी ने की।
विज्ञापन

मुफ्ती इमरान हनफी ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में फैली हुई बुराइयों को खत्म करने का आह्वान किया। इस साल मदरसा गुलशन ए इस्लाम से 17 विद्यार्थी फारिग हुए। इनमें सात आलिम और दस मौलवी हुए विद्यार्थियों को दस्तारबंदी कर सम्मानित किया गया। जलसे का समापन मुफ्ती अनवर उल हक ने देश की शांति के लिए दुआएं की। वहां मदरसे के प्रबंधक मौलाना मो. शाकिर रज़ा, मौलाना मो. फारूक, मौलाना मो. रफी, कारी अब्दुल कादीर, मास्टर महमूद हुसैन, अफसर अली, नाजिर हुसैन सरकरा डॉ. मोहम्मद हनीफ, डॉ. शमशाद आदि थे।
विज्ञापन



शब-ए-बरात की रात अमन चैन की दुआ मांगी
सितारगंज। शब-ए-बरात की रात अल्लाह की इबादत कर देश में चैन अमन की दुआ मांगी। इशां की नमाज के बाद शहर की जामा मस्जिद समेत आसपास की सभी मस्जिदों में मुस्लिमों ने नमाज-ए-नफ्ल अदा की और कब्रिस्तान जाकर अपने पुरखों की कब्र पर फातिहा पढ़ उनकी मगफीरत की दुआ मांगी। मस्जिदों में इमामों ने शब-ए-बरआत की रात फजीलत बयां कर लोगों को गुनाहों से तौबा करने की नसीहत दी। कहा कि इस रात अल्लाह तआला गुनाहों को माफ फरमा देता है। शुक्रवार को रोजा रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed