फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Apose of New Ragistration Policy in Kashipur

बैनामे के नए नियम लागू करने का विरोध, प्रभारी सब रजिस्ट्रार को घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Apose of New Ragistration Policy in Kashipur
काशीपुर में प्रभारी उपनिबंधक का घेराव करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। बैनामा पंजीकरण में नए नियम लागू करने से अधिवक्ताओं का आक्रोश भड़क उठा। अधिवक्ताओं ने प्रभारी उपनिबंधक का घेराव कर नए नियमों का विरोध किया।
विज्ञापन

काशीपुर के उपनिबंधक कार्यालय में बैनामे पंजीकृत कराने पहुंचे अधिवक्ताओं को बताया गया कि बैनामे पर गवाही देने वाले व्यक्तियों की आईडी भी अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। क्रेता और विक्रेता को आईडी के साथ पूर्ण विवरण देना होगा। नए आदेश के विरोध में शनिवार को तहसील के अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय का घेराव किया।
उन्होंने प्रभारी सब रजिस्ट्रार प्रकाश बिष्ट से समस्या सुलझाने की मांग की। कहा कि नए नियम लागू होने पर रजिस्ट्री संबंधी प्रक्रिया को नए सिरे से समझना होगा। ऐसे में बार-बार रजिस्ट्रियां लौटाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दस्तावेजों की संख्या बढ़ने से रजिस्ट्री का खर्च भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

उनका कहना था कि बैनामे में दस्तावेज लेखक आदि को गवाह की मान्यता न दी जाए ताकी मामला कोर्ट या थाने में जाने पर अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहां अधिवक्ता अक्षय कुमार नायक, पवन कुमार, सुधीर चौहान, सुनील यादव, रोहित अरोरा, नरेश पाल, मनोज कुमार जोशी, शादाब हुसैन अशरफी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed