फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Antyodaya Ration Cards will be verified by Survey

शहरों में सर्वे से होगा अंत्योदय राशन कार्डों का सत्यापन

Sun, 11 Feb 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Sun, 11 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Antyodaya Ration Cards  will be verified by Survey
प्रतीकात्मक - फोटो : Amar Ujala

अंत्योदय राशन कार्डों में हो रहे फर्जीवाड़े और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत छूटे पात्रों को लाभ देने के लिए जिला प्रशासन दो नगर निगमों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में सोमवार से सर्वे कराने जा रहा है। एक हफ्ते तक निकायों के अधिशासी अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक सर्वे कर इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। सर्वे से घर-घर से कूड़ा उठ रहा है या नहीं, इसकी स्थिति का भी पता चलेगा। 

विज्ञापन


बता दें कि अंत्योदय राशन कार्डों को लेकर लोगों की तमाम शिकायतें रहती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों की संख्या में अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त हो चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में भी कई पात्रों को योजना का लाभ नहीं मिल सका है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्रों में सर्वे कराने का निर्णय लिया है। सर्वे में टीम अंत्योदय राशन कार्डों का सत्यापन करने के साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र होने के बाद भी छूटे लोगों को शामिल करेगी।
विज्ञापन


साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन करने वाले पात्र की जांच हुई या नहीं इसकी भी जानकारी लेगी। एडीएम नजूल जगदीश कांडपाल ने बताया कि दो नगर निगमों (रुद्रपुर और काशीपुर) को छोड़कर बाकी नगर क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक एक हफ्ते तक सर्वे कार्य करेंगे। इसका भी सत्यापन किया जाएगा कि संबंधित शहरों में घर-घर कूड़ा उठ रहा है या नहीं। एक हफ्ते तक सर्वे करने के बाद रिपोर्ट को डीएम को सौंपा जाएगा। सर्वे कार्य सोमवार से शुरू किया जाएगा। इसको लेकर अधीनस्थों को निर्देश दिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजों में ही नहीं धरातल में भी ओडीएफ हो निकाय
जिले के निकायों को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित करने के बाद भी कुछ जगहों से इसको लेकर शिकायतें रहती हैं। इसको लेकर अब डीएम ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि यदि ओडीएफ को लेकर कोई गलती हुई है तो उसे समय रहते सुधार लें। अगर महज कागजी तौर पर निकाय ओडीएफ घोषित किया गया होगा तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा।


जिले के 16 निकायों ने खुद को ओडीएफ घोषित कर इसकी जानकारी भारत सरकार को ऑनलाइन भेज दी है। खुले में शौचमुक्त करने का लक्ष्य 31 मार्च निर्धारित है। इससे पहले राज्य और भारत सरकार की टीमें भी निकायों का निरीक्षण करेंगी। इसको लेकर डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है। एडीएम जगदीश कांडपाल ने बताया कि सभी अधिकारियों से कहा गया है कि अगर ओडीएफ को लेकर कोई गलती हुई है तो उसे ठीक कर लिया जाए, जो निकाय कागजों में ओडीएफ घोषित हुआ है, वह धरातल पर भी होना चाहिए। अगर कोई निकाय कागजी तौर पर ओडीएफ मिला तो कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed