{"_id":"68a0dc20a2b9390fd702fcab","slug":"anti-encroachment-drive-in-prague-farm-rudrapur-news-c-242-1-shld1013-128671-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्राग फार्म की 1914 एकड़ जमीन पर प्रशासन का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्राग फार्म की 1914 एकड़ जमीन पर प्रशासन का कब्जा
Sun, 17 Aug 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। प्रशासन की टीम ने शनिवार सुबह प्राग फार्म के विभिन्न गांवों की 1914.30 एकड़ जमीन को कब्जे में ले लिया। यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। टीम ने कब्जे में ली गई जमीन पर पिलर लगाकर सरकारी संपत्ति का बोर्ड भी लगा दिया।
एडीएम कौस्तुभ के नेतृत्व में टीम ने वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ ही लाउडस्पीकर से एलान किया। 1933 में ब्रिटिश सरकार के लीज सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ने किच्छा तहसील के 12 गांवों की 5193 एकड़ भूमि प्राग नारायण अग्रवाल को 99 वर्ष की लीज पर दी थी। 1966 में लीज गवर्नमेंट एस्टेट ठेकेदारी अबोलेशन एक्ट के तहत निरस्त कर दी गई।
एसडीएम गौरव पांडे के अनुसार इसके कब्जे के आदेश नवंबर 2022 के हैं। उच्च न्यायालय में अपील के बीच कार्रवाई पेंडिंग में थी। उच्च न्यायालय के निस्तारण के बाद 13 अगस्त को मामले की कार्रवाई पूरी होने पर यह भूमि अब राज्य सरकार ने अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
13 अगस्त के आदेशानुसार ग्राम गंगोली, कनमन, बहराभोज, तुर्कागौरी व ग्राम पंडरी की जमीन पर राज्य सरकार ने कब्जा लिया है। प्राग फार्म की देखरेख अब तहसील प्रशासन करेगा। चार पटवारी हर रोज यहां नजर रखेगें। एसडीएम के अनुसार फार्म मालिक कार्रवाई के दौरान नहीं मिले, उन्हें फोन द्वारा बता दिया गया है। संवाद